बचपन से नरेंद्र ने पिता से सीखा इलेक्ट्रिशियन बनने का हुनर 10 हजार में खोली दुकान रोज हजारों रुपये की हो रही कमाई
आगरा निवासी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके पिताजी इक्ट्रॉनिक चीजों को सही करने का कार्य करते थे. नरेंद्र अक्सर अपने पिता को यह कार्य करते हुए देखा करते थे. ज़ब कभी वह पिताजी के साथ उनकी थोड़ी बहुत मदद भी कर देते थे. सिलसिला ऐसे ही चलता रहा और ना जाने कब धीरे धीरे उनके अंदर भी यह हुनर आने लगा. कुछ दिनों उन्होंने इस कार्य को किया लेकिन बाद में उन्होंने एक प्राइवेट नौकरी करना शुरू कर दी.