आगरा के पंचकुइयां चौराहे पर स्थित है पीतल धातु से बनी अद्भुत प्रतिमा वाला शिव मंदिर 21 सोमवार दर्शन से पूर्ण होती है इच्छा

आगरा के पंचकुइयां चौराहे के पास प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मंदिर में विराजमान भगवान शिव की पीतल धातु से बनी प्रतिमा अपनी अद्भुत बनावट और धार्मिक महत्व के कारण श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है. प्राचीन मंदिर के पुजारी ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले एक संत ने इस शिव प्रतिमा की मंदिर में विधिवत स्थापना कराई थी. स्थापना के बाद से ही यह स्थान लगातार भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है.

आगरा के पंचकुइयां चौराहे पर स्थित है पीतल धातु से बनी अद्भुत प्रतिमा वाला शिव मंदिर 21 सोमवार दर्शन से पूर्ण होती है इच्छा