ढोलक की थाप और जय श्रीराम के जयकारे आगरा का ये मंदिर शाम होते ही बन जाता है भक्तिमय
आगरा के पश्चिमपुरी इलाके में हिलमैन स्कूल के पास स्थित प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मंदिर में पिछले करीब 25 वर्षों से प्रतिदिन शाम को भजन-कीर्तन की परंपरा जारी है. मंगलवार और शनिवार को यहां सुंदरकांड का आयोजन भी होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. सावन के दौरान मंदिर में भक्तों की संख्या और बढ़ जाती है.