15 अगस्त पर गड़बड़ी की फिराक में खालिस्तानी हाई अलर्ट जारी आतंकी पन्नू की हर चाल पर नजर

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. खुफिया एजेंसियों ने राज्य में खालिस्तान समर्थक समूहों की संभावित गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों के मुताबिक, कुछ कट्टरपंथी समूह 15 अगस्त के आसपास सांकेतिक हमला कर भारत के राष्ट्रीय पर्व के दौरान ध्यान खींचने की कोशिश कर सकते हैं. प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) और उसके प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी सुरक्षा एजेंसियां नजर रख रही हैं.

15 अगस्त पर गड़बड़ी की फिराक में खालिस्तानी हाई अलर्ट जारी आतंकी पन्नू की हर चाल पर नजर