Punjab Election 2027: दलित वोट बैंक में सेंध की BJP की तैयारी 2027 में क्या पलट जाएगा पंजाब का खेल
Punjab Election 2027: दलित वोट बैंक में सेंध की BJP की तैयारी 2027 में क्या पलट जाएगा पंजाब का खेल
पंजाब में दलित वोटर्स की ताकत और जातीय समीकरण का अंदाजा अब बीजेपी को हो गया है. पिछले पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी के एक साधारण दलित प्रत्याशी ने कांग्रेस के दिग्गज पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को हरा दिया था. बीजेपी को अब दलित वोटर्स गेमचेंजर नजर आने लगे हैं, भारत में किसी भी राज्य की तुलना में पंजाब में अनुसूचित जाति यानी SC/दलित की आबादी का प्रतिशत सबसे अधिक है. पंजाब में लगभग 32% से 33% दलित हैं. जट सिख आबादी लगभग 19% से 21% है. शहरी गैर-दलित हिंदू लगभग 18% से 20% हैं. अन्य पिछड़ा वर्ग लगभग 20% से 31% है.