पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी विवाद: आरोपी पर एक्शन की हुई मांग तो सुप्रीम कोर्ट बोला- पहले सिस्टम पर भरोसा रखें
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार किया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पुलिस से संपर्क करने को कहा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हमारे यहां एक सिस्टम है, आपको पहले प्रक्रिया का पालन करना चाहिए. उसके बाद सुप्रीम कोर्ट आना चाहिए.