राष्टूपति पद की उम्मीदवार मुर्मू का बड़ा बयान कहा- देश भर की आदिवासियों महिलाओं में उत्साह

Rashtrapati chunav: एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि उनकी उम्मीदवारी को लेकर देश भर की आदिवासियों और महिलाओं में उत्साह है. मुर्मू ने रविवार को राजग सांसदों के साथ बातचीत की और राष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन की उम्मीदवार बनाने पर आभार जताया. बैठक में मुर्मू को सम्मानित भी किया गया.

राष्टूपति पद की उम्मीदवार मुर्मू का बड़ा बयान कहा- देश भर की आदिवासियों महिलाओं में उत्साह
हाइलाइट्सराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शीर्ष संवैधानिक पद पर नामांकन से आदिवासी और महिलाएं उत्साहित हैंसोमवार को देश की संसद और विधानसभाओं में राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले जाएंगे नई दिल्ली. राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले इस पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए उनके नामांकन पर आदिवासी और महिलाएं उत्साहित और प्रसन्न हैं. मुर्मू ने रविवार को राजग सांसदों के साथ बातचीत की और राष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन की उम्मीदवार बनाने पर आभार जताया. बैठक में मुर्मू को सम्मानित भी किया गया. चुनाव के लिए संसद भवन में मॉक ड्रिल सूत्रों के अनुसार मुर्मू ने बैठक में कहा, मेरे नामांकन से आदिवासियों और महिलाओं में उत्साह है. उन्होंने कहा, देश में लगभग 10 करोड़ आदिवासी हैं और उनके 700 से ज्यादा समुदाय हैं और वे सभी मेरे नामांकन से खुश हैं. मुर्मू के आने से पहले संसद भवन में 18 जुलाई को होने वाले चुनाव की मॉक ड्रिल की गई. संसदीय अनुभव रखने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं और पार्टी के विधिक प्रकोष्ठ ने सांसदों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. कल संसद भवन और विधानसभाओं में मतदान कल यानी सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. संसद भवन व राज्यों की विधानसभाओं में इसके लिए सांसद और विधायक अपने-अपने वोट डालेंगे. देशभर के करीब 4,800 विधायक और सांसद राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालेंगे. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय है क्योंकि कुछ अन्य दलों के समर्थन से एनडीए के पास राष्ट्रपति को जीताने लायक वोट है. गैर एनडीए जैसे कि बीजू जनता दल, वाईएस कांग्रेस और शिवसेना ने भी द्रौपदी मुर्मू को ही वोट देने का फैसला किया है. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: President, Rashtrapati ChunavFIRST PUBLISHED : July 17, 2022, 23:02 IST