भगवान राम पर बयान को लेकर घिरे प्रकाश राज तिरुपति कोर्ट पहुंचा मामला आर्यन-द्रविड़ बहस को हवा देने का आरोप
शिकायतकर्ता भानुप्रकाश रेड्डी ने बताया कि उन्होंने 17 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था. इस वीडियो में प्रकाश राज भगवान राम, लक्ष्मण और रामायण के बारे में अपमानजनक बातें कर रहे थे. रेड्डी के अनुसार अभिनेता के बयान पूरी तरह से तथ्यात्मक रूप से गलत और समाज में नफरत फैलाने वाले हैं.