औषधीय गुणों से भरपूर महाकाल का प्रसाद दर्जनों मसालों का अनोखा मिश्रण विदेशों में भी है पहचान
उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद बहुत से श्रद्धालु प्रसिद्ध भांग का प्रसाद भी ग्रहण करते हैं. 75 साल पुरानी दुकान पर रोज 10–15 किलो भांग बिकती है, जबकि सावन में बिक्री 50% तक बढ़ जाती है. मसालों से बनी यह ठंडाई देशभर में खास पहचान रखती है.