मिठाई खाने वाले सावधान चांदी की वर्क मे हो रही मिलावट प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम
उज्जैन में अब मिठाइयों पर लगने वाले चांदी के वर्क को धीरे-धीरे बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है. कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने खाद्य सुरक्षा विभाग को मिठाई कारोबारियों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन का मानना है कि मिलावटी वर्क स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थों को बढ़ावा दिया जाएगा.