Ujjain News: महाकाल के चढ़ावे पर हाईटेक निगरानी 92 दान पेटियों पर 24 घंटे कैमरों की नजर
Ujjain News:श्री महाकालेश्वर टेम्पल में चढ़ावे की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाईटेक और पारदर्शी है. मंदिर की 92 दान पेटियां सीसीटीवी निगरानी में रहती हैं और तय प्रक्रिया के तहत अधिकारियों की मौजूदगी में खोली जाती हैं.नकद दान रसीद के साथ जमा होता है, जबकि क्यूआर कोड से मिला दान सीधे बैंक खाते में पहुंचता है. सोने-चांदी के चढ़ावे सुरक्षित लॉकर में रखे जाते हैं.