महाकाल की नगरी मे बन रही सर्प दुनिया जंगल जैसा एहसास 4600 सांपों की जानकारी अनोखी है इस उद्यान की कहानी
महाकाल की नगरी उज्जैन मे सांपो की दुनिया बस चुकी है. यहां 4600 से अधिक सांपों की प्रजातियों की डिजिटल जानकारी, जंगल जैसा माहौल और आधुनिक मल्टीमीडिया तकनीक के जरिए अनोखा अनुभव मिलता है. यह पार्क पर्यटन के साथ रिसर्च, प्रशिक्षण और सर्प संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है.