महाकाल की नगरी में हाईटेक सुरक्षा! सिंहस्थ में आग बुझाएगा छोटा रोबोट जमीन-आसमान से होगी निगरानी
सिंहस्थ 2028 को सुरक्षित और तकनीक से सशक्त बनाने के लिए उज्जैन में पहली बार हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था तैयार की जा रही है. ड्रोन, अग्निशमन रोबोट, एटीवी और क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तेजी से राहत पहुंचाएंगे. प्रशासन का लक्ष्य करोड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध कराना है.