उज्जैन में दिखेगा अद्भुत नजारा 21 जून को गायब हो जाएगी परछाई शून्य छाया दिवस का बनेगा गवाह यंत्र महल
Ujjain News: उज्जैन की करीब 300 साल पुरानी ऐतिहासिक वेधशाला 21 जून को एक दुर्लभ खगोलीय घटना की साक्षी बनेगी. ग्रीष्म अयनांत के दौरान सूर्य ठीक सिर के ऊपर पहुंच जाएगा, जिससे कुछ पलों के लिए वस्तुओं की परछाई पूरी तरह गायब होती नजर आएगी. यह अनोखा नजारा विज्ञान और खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास और रोमांचक अनुभव साबित होगा.