इंग्लैंड के राजा के स्वागत में बना था शिवपुरी का यह पोलो ग्राउंड लेकिन कभी नहीं पहुंचे जॉर्ज पंचम जानिए इतिहास
इंग्लैंड के राजा के स्वागत में बना था शिवपुरी का यह पोलो ग्राउंड लेकिन कभी नहीं पहुंचे जॉर्ज पंचम जानिए इतिहास
शिवपुरी में कलेक्ट्रेट कार्यालय के ठीक सामने स्थित विशाल मैदान एक ऐतिहासिक धरोहर है. यह मैदान इंग्लैंड के राजा जॉर्ज पंचम के लिए बनवाया गया था. जब इंग्लैंड के राजा जॉर्ज पंचम का शिवपुरी दौरा तय हुआ था, तो उनके प्रवास के दौरान तमाम विशेष प्रबंध किए गए थे. इन्हीं तैयारियों के तहत इस ग्राउंड का निर्माण कराया गया था. राजा जॉर्ज पंचम यहाँ आकर घुड़दौड़ और घुड़सवारी का आनंद ले सकें.