चंबल के जंगलों में है 300 साल पुराना नरसिंह मंदिर जहां सच बोलने को मजबूर हो जाते हैं लोग
श्योपुर जिला के बेचाई गांव में स्थित नरसिंह भगवान का करीब 300 साल पुराना प्राचीन मंदिर है. जब लोगों को पुलिस, पंचायत और कोर्ट से थक-हारकर भी इंसाफ नहीं मिलता, तो वे अपनी किस्मत का अंतिम फैसला कराने भगवान के इस दरबार में पहुंच जाते हैं. मान्यता है कि इस स्थान पर कोई भी इंसान झूठी कसम नहीं खा सकता है. यहां आने वाला हर व्यक्ति अपने आप सच उगल देता है.