भरोसेमंद नहीं रहा मानसून! अतिवृष्टि और सूखे से फसल बचाने के लिए अपनाएं यह नई तकनीक
सागर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर के एस यादव बताते हैं कि ऊंची क्यारी नाली विधि यानी रेंज बेड मेथड जिसमें लगभग एक मीटर चौड़ा बेड बनता हैं. मशीन भी इस तरह की होती है जिसमें दो या तीन लाइन में बुवाई की जाती है. इस बेड के बाद बाजू में नली होती है जिसमें से अति बारिश होने पर पानी बाहर निकल जाता कम पानी होने पर मिट्टी में नमी बनी रहती है.