पोखरण याद है न ट्रंप की दादागीरी के बाद क्यों अब भारत के लिए US से रिश्तों को रीसेट करने का ये सही वक्त
यूएस नेवी के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत और अमेरिका में कूटनीतिक तनाव चरम पर है. शोक जताने के बजाय अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को धमकी दी कि नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा. विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी कार्रवाई को नाजायज बताते हुए सख्त विरोध जताया है. अब वक्त आ गया है जब भारत को साफ कर देना चाहिए कि वो अमेरिकी धौंस के आगे नहीं झुकेगा और कूटनीतिक रिश्तों को नए सिरे से रीसेट करेगा.