रक्षाबंधन से पहले बुंदेलखंड के यात्रियों की बढ़ी चिंता 6 साल से बंद 9 ट्रेनें अब तक नहीं लौटीं पटरी पर
रक्षाबंधन से पहले बुंदेलखंड के यात्रियों की बढ़ी चिंता 6 साल से बंद 9 ट्रेनें अब तक नहीं लौटीं पटरी पर
रेल सुधार समिति के अध्यक्ष रवि सोनी बताते हैं कि कोरोना काल के समय बुंदेलखंड बीना रेलवे जंक्शन से लेकर कटनी रेल खंड यानी की बीना-सागर-दमोह-कटनी ट्रैक की 9 ट्रेनें जब से बंद हुई है उसके बाद आज दिनांक तक वह वापस पटरी पर नहीं लौट सकी हैं. ट्रेनें बंद होने की वजह से पहले ही बुंदेलखंड के हजारों यात्रियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है. अब त्योहार के समय में मुसीबत आर्थिक रूप से भी बढ़ गई है.