भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह की कांग्रेस ने नहीं मानी बात पढ़िए दिलचस्प है मामला

Bharat Jodo Yatra. पीसीसी ने दिग्विजय सिंह के अनुरोध को दरकिनार कर दिया. वो पार्टी के वरिष्ठ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रमुख नेता हैं. दिग्विजय सिंह का पार्टी में कद और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता का ही असर है कि पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए जो पंपलेट तैयार किया है उसमें पहले पेज पर राहुल और प्रियंका गांधी की तस्वीर लगाई गई है और बुकलेट के आखिरी पेज पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के साथ प्रमुखता से दिग्विजय सिंह को जगह दी गयी है.

भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह की कांग्रेस ने नहीं मानी बात पढ़िए दिलचस्प है मामला
भोपाल. पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वो अपनी ही फोटो के मुद्दे पर चर्चा में बने हुए हैं. दिग्विजय सिंह अपने प्रचार से दूर भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार और व्यवस्था में व्यस्त हैं. इसलिए पार्टी कार्यक्रमों की प्रचार सामग्री में वो अपना फोटो नहीं लगाना चाहते. लेकिन पार्टी है कि मान ही नहीं रही. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके कद के मुताबिक पोस्टर-बैनर में उन्हें जगह दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जोर शोर से चल रही है. इस महीने वो मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है. राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को एक पत्र लिखकर इस बात का अनुरोध किया था कि राहुल गांधी की मध्य प्रदेश से निकलने वाली भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार-प्रसार सामग्री में उनका फोटो इस्तेमाल नहीं किया जाए. प्रचार से दूर पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी हैं. लेकिन वो नहीं चाहते कि यात्रा के प्रचार प्रसार में उनका नाम इस्तेमाल हो. वो खुद अपने आप के प्रचार में यकीन नहीं रखते. उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ को पत्र लिखकर कहा था कि राहुल गांधी की यात्रा में पीसीसी की प्रकाशित सामग्री में मेरा फोटो नहीं लगाया लगाया जाए. बल्कि प्रचार सामग्री में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ का फोटो लगाया जाए. ये भी पढ़ें-Good News : इस गौशाला में गायों के लिए खुला आईसीयू, इलाज की सारी बेहतरीन सुविधाएं हैं यहां दिग्विजय ही दिग्विजय लेकिन पीसीसी ने दिग्विजय सिंह के अनुरोध को दरकिनार कर दिया. वो पार्टी के वरिष्ठ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रमुख नेता हैं. दिग्विजय सिंह का पार्टी में कद और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता का ही असर है कि पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए जो पंपलेट तैयार किया है उसमें पहले पेज पर राहुल और प्रियंका गांधी की तस्वीर लगाई गई है और बुकलेट के आखिरी पेज पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के साथ प्रमुखता से दिग्विजय सिंह को जगह दी गयी है. खड़गे को जगह नहीं, दिग्विजय छाये हुए हैं राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को दाखिल होना है. उससे पहले पार्टी व्यवस्था जमा रही है. राहुल गांधी की पदयात्रा के लिए बैनर और पोस्टर भी तैयार हो रहे हैं. दिग्विजय सिंह की मनाही के बाद भी पंपलेट में कमलनाथ के साथ दिग्विजय सिंह नजर आ रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बाहर लगाए गए होर्डिंग्स में भी दिग्विजय सिंह का फोटो लगाया गया है. होर्डिंग्स में तमाम बड़े नेता हैं लेकिन मजेदार बात ये कि पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जगह नहीं दी गयी है. आखिर भारत जोड़ो यात्रा क्यों राहुल गांधी की पदयात्रा प्रदेश में दाखिल होने को है. इस पद यात्रा की प्रचार सामग्री के जरिए कांग्रेस पार्टी जनता को ये बताएगी कि आखिर भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत क्यों पड़ी. इस पंपलेट के जरिए कांग्रेस कई सवाल भी उठा रही है. एमपी सरकार की विफलताओं के साथ 15 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई जाएंगी. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Bharat Jodo Yatra, Bhopal News Updates, Digvijay singh, Rahul gandhi latest newsFIRST PUBLISHED : November 02, 2022, 14:59 IST