‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’ भारतीय पायलट की दिलेरी के मुरीद हो गए PM मोदी बोले- भारत को आप पर गर्व
PM Modi on Indian Pilot Captain Smit Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई की उस फ्लाइट के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है, जिसमें उड़ान के दौरान कॉकपिट में गंभीर घटना हुई थी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्टन मच्छार को ‘हीरो’ बताते हुए कहा कि भारत को उनकी बहादुरी पर गर्व है.