30 हजार करोड़ के चार प्रोजेक्ट्स पर पीएम मोदी की पैनी नजर देरी करने वाले अधिकारियों की खैर नहीं
पीएम मोदी ने बुधवार को 52वीं प्रगति मीटिंग की अध्यक्षता की. इस मीटिंग में 30 हजार करोड़ रुपए के चार बड़े प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई. ये प्रोजेक्ट्स सड़क, बिजली, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और मेट्रो रेल से जुड़े हैं. पीएम ने इन प्रोजेक्ट्स को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों पर भी सख्त चिंता जताई है.