भूकंप से तबाह वेनेजुएला की मदद करेगा भारत PM मोदी ने दुख जताया कहा- हम आपके साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वेनेजुएला में आए ज़बरदस्त भूकंप से हुई तबाही पर दुख जताया. उन्होंने भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दक्षिण अमेरिकी देश यानी वेनेजुएला में जारी बचाव कार्यों के बीच भारत की ओर से मदद की पेशकश की.