हर मुमकिन मदद दे रहा दूतावास वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत पर PM मोदी ने जाहिर किया दुख
वियतनाम की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां मनाने गए भारतीय पर्यटकों का सफर एक झटके में काल बन गया. गहरे समंदर की लहरों ने हंसते-खेलते 15 भारतीयों की जिंदगी हमेशा के लिए छीन ली. फू क्वोक के पास 32 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक तेज रफ्तार स्पीडबोट अचानक पलट गई.