पीएम मोदी ने 50वें सीजेआई चंद्रचूड़ को दी बधाई उज्जवल कार्यकाल की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई.

पीएम मोदी ने 50वें सीजेआई चंद्रचूड़ को दी बधाई उज्जवल कार्यकाल की कामना की
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘डॉ. न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ को भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर बधाई. उनके सार्थक कार्यकाल की कामना है.’’ Heartiest congratulations Dr Justice DY Chandrachud on being appointed as the 50th Chief Justice Of India! Best wishes to him and look forward to work in very close coordination to ensure speedy delivery of Justice. pic.twitter.com/F7c2D8328B — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 9, 2022 कानून मंत्री किरेन रीजिजू ने भी ट्वीट कर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘डॉ. न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ को भारत का 50वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई. उन्हें शुभकामनाएं और न्याय की त्वरित ‘डिलीवरी’ सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ समन्वय में काम करने को उत्सुक हूं.’’ ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Chief Justice of India, PM Modi, Supreme court of indiaFIRST PUBLISHED : November 09, 2022, 16:59 IST