शानदार जीत कमाल का टीम वर्क : एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम की स्वर्णिम सफलता पर बोले PM मोदी
जापान की धरती पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने आक्रामक खेल के दम पर इतिहास रचते हुए तिरंगा लहरा दिया है. एशियन गेम्स के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 147 रनों के भारी अंतर से धूल चटाकर लगातार दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. इस धमाकेदार खिताबी जीत के साथ ही भारत को मौजूदा एशियन गेम्स में पहला गोल्ड मेडल भी हासिल हो गया है.