पीएम मोदी मीटिंग: मिडिल ईस्ट में जंग लेकिन इंडिया में नो-टेंशन! अगले साल तक खाद का हो चुका इंतजाम
पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार ने संभावित प्रभावों से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया गया कि रबी और खरीफ सीजन के लिए देश में पर्याप्त फर्टिलाइजर उपलब्ध है. तेल और एलपीजी के वैकल्पिक मार्ग तैयार हैं. इसके अलावा संकट में फंसे भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सरकार की पहली प्राथमिकता है.