सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करवाने के लिए PIL दाखिल क्या कोर्ट किसी का अनशन तुड़वाने का आदेश दे सकती है
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करवाने के लिए PIL दाखिल क्या कोर्ट किसी का अनशन तुड़वाने का आदेश दे सकती है
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. याचिका में दावा किया गया है कि 28 जून से जारी अनशन के दौरान उनका वजन 8.25 किलो घट चुका है और उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है. अदालत से सरकार को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, जरूरत पड़ने पर जीवनरक्षक पोषण देने और आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर संवाद शुरू करने का निर्देश देने की मांग की गई है. अब सवाल यह है कि क्या अदालत किसी की जान बचाने के लिए उसके अनशन को तुड़वा सकती है?