मुझे मारने आए थे पप्पू यादव के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल दो लोगों से मारपीट मची अफरा-तफरी
Pappu Yadav News: पप्पू यादव की दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामे और धक्कामुक्की की घटना सामने आई है. पूर्णिया सांसद इससे पहले संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर भगवा कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करने को लेकर चर्चा में थे. प्रदर्शन में उन्होंने चढ़ावे की कथित चोरी को दिखाने वाला नाटकीय प्रदर्शन किया था. इस मामले को लेकर सियासी विवाद बढ़ा और एफआईआर भी दर्ज हुई. अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामे के बाद मामला फिर सुर्खियों में है. पप्पू यादव ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और सनातन तथा लोगों की आस्था की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि उनके हाथ में चाकू था वो मुझे मारने आए थे.