1971 में हार के बाद भी नहीं बदली सोच अमेरिकी एक्सपर्ट ने बताया भारत से क्यों टकराता रहता है पाकिस्तान
1971 में हार के बाद भी नहीं बदली सोच अमेरिकी एक्सपर्ट ने बताया भारत से क्यों टकराता रहता है पाकिस्तान
India Pakistan Tension: 27वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक क्रिस्टीना फेयर ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर बड़ा दावा किया है. उनके अनुसार, पाकिस्तान की भारत से दुश्मनी सिर्फ कश्मीर तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी असली चिंता दक्षिण एशिया में भारत का बढ़ता प्रभाव है. फेयर का कहना है कि अगर कश्मीर विवाद भी खत्म हो जाए, तब भी पाकिस्तान का रवैया नहीं बदलेगा क्योंकि उसका लक्ष्य भारत के उभार को चुनौती देना है.