Opinion: क्यों आज विपक्षी दलों को जरूरत है एक हरकिशन सिंह सुरजीत सिंह की
Opinion: क्यों आज विपक्षी दलों को जरूरत है एक हरकिशन सिंह सुरजीत सिंह की
भारतीय गठबंधन की राजनीति में हरकिशन सिंह सुरजीत जैसे नेताओं ने अलग-अलग दलों और नेताओं के बीच संवाद कायम रखने में अहम भूमिका निभाई थी. 1996 के संयुक्त मोर्चे और 2004 के यूपीए के गठन में भी उनकी भूमिका का उल्लेख किया गया है. 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष के सामने चुनौती सिर्फ सीटों का तालमेल नहीं, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रीय दलों के बीच भरोसा और सहमति कायम करने की है. इसके लिए विपक्ष को उनके जैसे ही एक ऐसे राजनीतिक सूत्रधार की जरूरत है, जो क्षेत्रीय दलों की आकांक्षाओं को समझते हुए व्यापक विपक्षी समन्वय बना सके.