Opinion: राहुल की राह में खतरे ही खतरे कांग्रेस कैसे बन रही ‘बूढ़ों’ की फौज
Opinion: राहुल की राह में खतरे ही खतरे कांग्रेस कैसे बन रही ‘बूढ़ों’ की फौज
Rahul Gandhi News: लोकसभा से लेकर राज्यों के चुनावों में 2014 के बाद कांग्रेस जिस तरह हारती आ रही है, उसे देख कर आने वाले समय में उससे किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं की जा सकती. भाजपा की तरह एनडीए जैसा मजबूत और अटूट गठबंधन बनाने का कांग्रेस का प्रयास भी अब विफल होता नजर आ रहा है. ममता बनर्जी, लालू यादव-तेजस्वी यादव और उमर अब्दुल्ला के रुख को देखते हुए अब यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि राहुल गांधी के नेतृत्व पर ‘इंडिया’ की कोई पार्टी भरोसा करेगी. राहुल गांधी तो खुद अपने लिए खतरे खड़ा करते रहे हैं.