भारत को कितना जानते हैं इन 30 सवालों के फटाफट जवाब देकर साबित कीजिए ज्ञान

India General Knowledge Questions: भारत यानी अपने देश से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियां हैं, जिनके बारे में हम बचपने से पढ़ते-सुनते आ रहे हैं. लेकिन फिर भी कई बार ये फैक्ट्स हमारे दिमाग के बैकग्राउंड से डिलीट हो जाते हैं. अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तब तो आपको भारत से जुड़े ये फैक्ट्स रट लेने चाहिए.

भारत को कितना जानते हैं इन 30 सवालों के फटाफट जवाब देकर साबित कीजिए ज्ञान
नई दिल्ली (India General Knowledge Questions). भारत विविध संस्कृतियों से रचा-बसा देश है. प्राचीन भारत से लेकर आधुनिक भारत तक, हर फेज में इस देश ने दुनियाभर में शोहरत हासिल की है. स्कूल की जीके परीक्षा हो या सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षा, इन सभी में भारत से जुड़े कई सवाल-जवाब पूछे जाते हैं. नीचे लिखे सवालों के जवाब देकर आप भारत से जुड़ा अपना सामान्य ज्ञान चेक कर सकते हैं- 1- भारत का राष्ट्रीय ध्वज क्या है? जवाब- तिरंगा 2- भारत का राष्ट्रीय गान क्या है? जवाब- जन गण मन 3- भारत का राष्ट्रीय गीत कौन सा है? जवाब- वंदे मातरम 4- भारत का राष्ट्रीय चिन्ह क्या है? जवाब- अशोक स्तंभ 5- भारत का राष्ट्रीय पंचांग कौन सा है? जवाब- शक संवत 6- भारत का राष्ट्रीय वाक्य क्या है? जवाब- सत्यमेव जयते (इसका अर्थ है- सत्य की हमेशा जीत होती है). इसे भारत का राष्ट्रीय नारा भी कहा जाता है 7- भारत में रहने वालों की राष्ट्रीयता क्या है? जवाब- भारतीय 8- भारत की राष्ट्रभाषा कौन सी है? जवाब- हिंदी 9- भारत की राष्ट्रीय लिपि क्या है? जवाब- देवनागरी 10- भारत के राष्ट्रपिता कौन हैं? जवाब- महात्मा गांधी यह भी पढ़ें- 2016 बैच के सबसे चर्चित IAS, टीना डाबी के साथ इनका भी लिया जाता है नाम 11- भारत की राष्ट्रीय विदेश नीति क्या है? जवाब- असंलग्नता या गुटनिरपेक्षता 12- भारत का राष्ट्रीय पुरस्कार कौन सा है? जवाब- देश के राष्ट्रीय पुरस्कारों में भारत रत्न मुख्य है 13- भारत का राष्ट्रीय सूचना पत्र क्या है? जवाब- श्वेत पत्र 14- भारत का राष्ट्रीय वृक्ष कौन सा है? जवाब- बरगद 15- भारत की राष्ट्रीय मुद्रा क्या है? जवाब- रुपया 16- भारत की राष्ट्रीय नदी कौन सी है? जवाब- गंगा 17- भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है? जवाब- मोर 18- भारत का राष्ट्रीय पशु क्या है? जवाब- बाघ 19- भारत का राष्ट्रीय फूल कौन सा है? जवाब- कमल 20- भारत का राष्ट्रीय फल क्या है? जवाब- आम यह भी पढ़ें- 1 या 2 नहीं, 15 तरह का होता है एमबीए, एडमिशन लेने से पहले समझें हर कोर्स 21- भारत की राष्ट्रीय योजना क्या है? जवाब- पंचवर्षीय योजना 22- भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौन सा है? जवाब- डॉल्फिन 23- भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु कौन सा है? जवाब- हाथी 24- भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है? जवाब- हॉकी 25- भारत की राष्ट्रीय मिठाई कौन सी है? जवाब- जलेबी 26- देश का राष्ट्रीय पर्व कौन सा है? जवाब- स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती 27- राष्ट्रीय राजचिह्न क्या है? जवाब- अशोक चक्र 28- दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज कौन सा है? जवाब- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) पर बना चिनाब रेल ब्रिज. 29- भारत का सबसे बड़ा डैम कौन सा है? जवाब- उत्तराखंड में स्थित टिहरी डैम 30- लोकप्रिय खेल ‘सांप और सीढ़ी’ की उत्पत्ति कहां हुई थी? जवाब- भारत यह भी पढ़ें- इंटरव्यू में न करें ये 15 गलतियां, बर्बाद हो जाएगा करियर, कोई नहीं देगा नौकरी Tags: Amazing facts, India news, Indian National FlagFIRST PUBLISHED : September 6, 2024, 12:44 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed