Ground Report: EMI चालू पर गिरने लगी छतें! रोहिणी में 10 साल में ही संस्कृति अपार्टमेंट जर्जर DDA मौन
DDA Sanskruti Apartment Ground Report: अब भूपेंद्र सिंह इस अपार्टमेंट में फ्लैट खरीद कर पछता रहे हैं और न सिर्फ भूपेंद्र सिंह बल्कि इस फ्लैट में रहने वाले तमाम ऐसे परिवार हैं जो दहशत में जी रहे हैं. संस्कृति अपार्टमेंट दिन प्रतिदिन जर्जर होता जा रहा है. सीढ़ियां टूट चुकी है. किसी की छत गिर रही है, तो कहीं सीवर खुला है. तो कहीं पर पानी ही नहीं आ रहा है.