पूर्वोत्तर में सुरक्षा पर फुल फोकस सेना की बढ़ी चौकसी आर्मी चीफ ने परखी गजराज कोर की तैयारी
जनरल धीरज सेठ ने असम और मेघालय में आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने, नागरिक प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ बेहतर तालमेल, आपदा राहत और मानवीय सहायता कार्यों में गजराज कोर की भूमिका की सराहना की. जवानों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनके ऊंचे मनोबल, पेशेवर रवैये और नई तकनीकों के प्रभावी इस्तेमाल की तारीफ की.