जबलपुर में इंजीनियरिंग का कमाल! नर्मदा पर बनेगा देश का 7वां सबसे लंबा केबल-स्टे ब्रिज 55 मीटर ऊंचे पिलर होंगे खास
जबलपुर की आउटर रिंग रोड परियोजना के तहत नर्मदा नदी पर भारत के 10 सबसे लंबे केबल-स्टे ब्रिजों में से एक बनाया जा रहा है. यह कोई साधारण पुल नहीं है, बल्कि देश का 7वां सबसे लंबा केबल-स्टे ब्रिज है. इस ब्रिज की लंबाई करीब 750 मीटर है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके 55 मीटर ऊंचे पिलर हैं, जो दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेंगे.