इंस्टाग्राम पर स्लो पॉइजन वाला खेल: NIA का 9 लड़कों पर चला ऐसा चाबुक अब करेंगे त्राहिमाम
ISIS terror module NIA Chargesheet: इंस्टाग्राम के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश कर ISIS की खतरनाक विचारधारा फैलाने वाले 9 आरोपियों के खिलाफ एनआईए ने विजयवाड़ा की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. जांच में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी देश को दहलाने की साजिश रच रहे थे और इसके लिए उन्होंने एक गुप्त कम्युनिकेशन ऐप भी तैयार किया था. इस सनसनीखेज मामले में अब तक 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और जांच जारी है.