अब बहुत हो चुका तारातला हादसे पर भड़के मंत्री तापस रॉय बोले- 15 साल से चल रहे अवैध निर्माणों की होगी जांच मिलेगी कड़ी सजा!
कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने के बाद पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री तापस रॉय ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से ऐसे अवैध कामों को बढ़ावा दिया गया, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.