वॉयस सैंपल से बचने की कोशिश नाकाम अभिषेक बनर्जी को झटका कलकत्ता हाईकोर्ट का फास्ट-ट्रैक सुनवाई से इनकार
सीआईडी को अपना वॉयस सैंपल देने से पूरी तरह छूट की मांग कर रहे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से 3 जुलाई को फिलहाल कोई भी राहत नहीं मिल सकी. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उनकी उस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने इस केस पर तुरंत सुनवाई करने की गुहार लगाई थी.