पत्नी की साड़ी से बचाई 21 की जान तमिलनाडु का कपल नेपाल में कैसे बना देवदूत जानें साहस और जज्बे की दास्तां
पत्नी की साड़ी से बचाई 21 की जान तमिलनाडु का कपल नेपाल में कैसे बना देवदूत जानें साहस और जज्बे की दास्तां
Nepal flood Tamil Nadu couple rescue with Saree Story: कैलाश पर्वत की यात्रा से लौट रहे तमिलनाडु के 21 तीर्थयात्री नेपाल के तिमुरे क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ और लैंडस्लाइड में फंस गए. चारों तरफ उफनते पानी और जिंदगी-मौत की जंग के बीच मायावरम के निवासी रत्नाकुमार और उनकी पत्नी पूंगुझली देवदूत बनकर उभरे. इस कपल ने जान पर खेलकर अपनी साड़ी को रस्सी की तरह इस्तेमाल किया और कीचड़ में फंसी महिलाओं को खींचकर safe zone तक पहुंचाया. आखिरकार, भारतीय दूतावास और राज्य सरकार के 48 घंटे के ताबड़तोड़ एयर-रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए सभी यात्रियों को सुरक्षित काठमांडू से भारत वापस लाया गया.