लक्ष गोपीसेट्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा नेपाल बाढ़ में इंफोसिस के टॉप एग्जीक्यूटिव लापता

नेपाल में फ्लैश फ्लड ने हालात बिगाड़ दिए हैं और इस बीच इंफोसिस के टॉप एग्जीक्यूटिव लक्ष गोपीसेट्टी के लापता होने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है. वह निजी यात्रा पर नेपाल गए थे और बाढ़ के बाद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. इंफोसिस ने कहा है कि गोपीसेट्टी से संपर्क करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना कंपनी की पहली प्राथमिकता है. उधर विदेश मंत्रालय के मुताबिक नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अब भी सैकड़ों भारतीय प्रभावित हैं. कई भारतीय लापता बताए गए हैं, जबकि कुछ लोग चीन की तरफ फंसे हुए हैं.

लक्ष गोपीसेट्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा नेपाल बाढ़ में इंफोसिस के टॉप एग्जीक्यूटिव लापता