पड़ोसी पहले भी आसान नहीं थे श्रीलंका से मालदीव और बांग्लादेश तक… जयशंकर ने खोली असल तस्वीर
S Jaishankar News: पड़ोसी देशों के साथ भारत के रिश्तों की हकीकत बयां करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक चौंकाने वाला वैश्विक सर्वे साझा किया है. उन्होंने प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि श्रीलंका के करीब 79 प्रतिशत लोग भारत को सकारात्मक नजरिए से देखते हैं.जयशंकर ने इस आंकड़े को बेहद भावुक और अहम बताया. उन्होंने याद दिलाया कि अपने राजनयिक करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने श्रीलंका में उस दौर को देखा है जब वहां इंडियन पीस कीपिंग फोर्स तैनात थी और रिश्ते सबसे नाजुक मोड़ पर थे.