Khatu Shyam Baba: भाई मानकर श्याम बाबा को अर्पित की 7 फीट लंबी राखी दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब
Khatu Shyam Raksha Bandhan: मंदिर के मुख्य पुजारी चेतन शर्मा और किशन जोशी ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ बाबा की पूजा-अर्चना करवाई. मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के.के. शर्मा ने बताया कि पुत्रदा एकादशी पर बाबा को सात फीट लंबी विशेष राखी अर्पित की गई. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर में विशेष दर्शन व्यवस्था की गई थी.