नीट विवाद: अभिजीत दिपके की CJP के प्रदर्शनकारियों पर दर्ज 13 FIR रद्द दिल्ली सरकार ने एक शर्त भी लगाई
Delhi Government Withdraw CJP Protester FIR: नीट यूजी परीक्षा में धांधली के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि प्रदर्शनकारियों पर कोई प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं होगी. 13 एफआईआर रद्द करने और निर्दोष हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उपराज्यपाल की मंजूरी और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लिया गया यह फैसला क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले लोगों पर लागू नहीं होगा.