विश्व जनजातीय महोत्सव 2022: 9-10 अगस्त को कला-संस्कृति के रंगों में डूबने के लिए रांची तैयार

World Tribal Festival 2022: रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 और 10 अगस्त को आयोजित समारोहों में नार्थ ईस्ट के कलाकार शामिल होंगे. जनजातीय कलाकारों की अद्भुत और अविस्मरणीय कला के प्रदर्शन को लेकर राज्य सरकार की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस समारोह में जनजातीय इतिहास, साहित्य, मानवशास्त्र समेत अन्य विषयों पर संगोष्ठी, कला एवं संगीत, परिधान, फैशन शो, खानपान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे.

विश्व जनजातीय महोत्सव 2022: 9-10 अगस्त को कला-संस्कृति के रंगों में डूबने के लिए रांची तैयार
हाइलाइट्स9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस है. देश भर के आदिवासी बहुल राज्यों में होंगे रंगारंग कार्यक्रम. राजधानी रांची में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन मौजूद होंगे. रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड सरकार कर रही आयोजन. तैयारियां लगभग पूरी हो चुकीं. रांची. 9 अगस्त को विश्व जनजातीय दिवस है. इसे लेकर झारखंड सहित पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासियों की कला, साहित्य, संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी के मद्देनजर झारखंड सरकार मोरहाबादी मैदान में दो दिवसीय विश्व जनजातीय महोत्सव 2022 को ऐतिहासिक ढंग से मनाने की तैयारी कर रही है. रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 और 10 अगस्त को आयोजित समारोहों में नार्थ ईस्ट के कलाकार शामिल होंगे. जनजातीय कलाकारों की अद्भुत और अविस्मरणीय कला के प्रदर्शन को लेकर राज्य सरकार की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस समारोह में जनजातीय इतिहास, साहित्य, मानवशास्त्र समेत अन्य विषयों पर संगोष्ठी, कला एवं संगीत, परिधान, फैशन शो, खानपान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन भी उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 9 अगस्त 2022 को दोपहर 1 बजे मोरहाबादी मैदान, रांची में होगा. दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में जनजातीय इतिहास, साहित्य, मानवशास्त्र समेत अन्य विषयों पर संगोष्ठी, कला एवं संगीत, परिधान, फैशन शो, खानपान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. कार्यक्रम में झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मिजोरम समेत अन्य जनजातीय बहुल राज्यों के कलाकारों को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने आमंत्रित किया है. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Jharkhand news, Ranchi news, Tribal SpecialFIRST PUBLISHED : August 08, 2022, 15:11 IST