पलामू में गूंजेगा हरे कृष्ण महामंत्र! हाइड्रोलिक रथ पर नगर भ्रमण करेंगे भगवान जगन्नाथ
पलामू में गूंजेगा हरे कृष्ण महामंत्र! हाइड्रोलिक रथ पर नगर भ्रमण करेंगे भगवान जगन्नाथ
Palamu jagannath rath yatra 2026 : पलामू में इस्कॉन हरे कृष्ण निवास की ओर से 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. वर्ष 2019 से आयोजित हो रही इस यात्रा में हर साल 30 से 35 हजार श्रद्धालु शामिल होते हैं. करीब 11 किलोमीटर लंबी यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा नगर भ्रमण करेंगे. श्रद्धालुओं के लिए पांच क्विंटल प्रसाद तैयार किया जा रहा है, जबकि शाम को महासंकीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. इस बार हाइड्रोलिक तकनीक से बना 12 से 36 फीट ऊंचा होने वाला रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगा. 15 जुलाई को नेत्र दर्शन भी कराया जाएगा.