पीएम मोदी का गुरु मंत्र पहली बार मंत्री बनने वालों को दी नसीहत

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने मंत्रियों को व्यवहार को लेकर भी सुझाव दिया और समझाते हुए कहा कि मीडिया और देश की नजर आप पर टिकी हैं, इसलिए अच्छे से व्यवहार करें. इसके अलावा पीएम मोदी ने यह भी सुझाव दिया कि देश के लिए जो ज्यादा जरूरी है, पहले उसपर कदम उठाएं.

पीएम मोदी का गुरु मंत्र पहली बार मंत्री बनने वालों को दी नसीहत
हाइलाइट्स रविवार की देर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण में पीएम मोदी के साथ कई सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट के साथ रविवार की देर शाम को तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने कैबिनेट में शामिल होने वाले सांसदों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने पहली बार मंत्री बन रहे सांसदों को कुछ महत्वपूर्ण बातें भी बताई हैं. तेलुगु देशम पार्टी के सांसद चंद्र शेखर पेमेास्सानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी ने पहली बार मंत्री पद की शपथ लेने वालों सांसदों से कहा कि कुछ दिन गैरजरूरी तौर पर अपने क्षेत्र में ना जाएं. इसके अलावा बैठक के दौरान पीएम मोदी ने मंत्रियों को व्यवहार को लेकर भी सुझाव दिया और समझाते हुए कहा कि मीडिया और देश की नजर आप पर टिकी हैं, इसलिए अच्छे से व्यवहार करें. इसके अलावा पीएम मोदी ने यह भी सुझाव दिया कि देश के लिए जो ज्यादा जरूरी है, पहले उसपर कदम उठाएं. गुजरात 1. अमित शाह 2. एस जयशंकर 3. मनसुख मंडाविया 4. सीआर पाटिल 5. निमू बेन बांभनिया ओडिशा 1. अश्विनी वैष्णव 2. धर्मेंद्र प्रधान 3. जुएल ओरांव कर्नाटक 1. निर्मला सीतारमण 2. एचडीके 3. प्रह्लाद जोशी 4. शोभा करंदलाजे 5. वी सोमन्ना महाराष्ट्र 1. पीयूष गोयल 2. नितिन गडकरी 3. प्रताप राव जाधव 4. रक्षा खडसे 5. राम दास अठावले गोवा 1. श्रीपद नाइक जम्मू एवं कश्मीर 1.जितेंद्र सिंह हिमाचल 1. जेपी नडडा मध्य प्रदेश 1.शिवराज सिंह चौहान 2.ज्योतिरादित्य सिंधिया 3.सावित्री ठाकुर 4. वीरेंद्र कुमार 5. दुर्गा दास उइके उत्तर प्रदेश 1. हरदीप सिंह पुरी 2.राजनाथ सिंह 3.जयंत चौधरी 4. जितिन प्रसाद 5. पंकज चौधरी 6. बीएल वर्मा 7. अनुप्रिया पटेल 8.कमलेश पासवान 9. एसपी सिंह बघेल बिहार 1.चिराग पासवान 2. गिरिराज सिंह 3. जीतन राम मांझी 4. रामनाथ ठाकुर 5. ललन सिंह 6. नित्यानंद राय 7. राज भूषण 8.सतीश दुबे अरूणाचल 1. किरण रिजिजू राजस्थान 1. गजेंद्र सिंह शेखावत 2. अर्जुन राम मेघवाल 3. भूपेन्द्र यादव 4. भागीरथ चौधरी हरियाणा 1. एम.एल.खट्टर 2. राव इंद्रजीत सिंह 3. कृष्णपाल गुर्जर केरल 1. सुरेश गोपी 2. जॉर्ज कुरियन Tags: Pm narendra modiFIRST PUBLISHED : June 9, 2024, 15:55 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed