युवा भारत और युवा बजट देखिए Budget 2026 में युवाओं के लिए क्या-क्या है खास
युवा भारत और युवा बजट देखिए Budget 2026 में युवाओं के लिए क्या-क्या है खास
बजट 2026 पर चर्चा करते हुए PM के आर्थिक सलाहकार गौरव भल्ला ने कहा कि इस बार सरकार ने युवा भारत को केंद्र में रखकर नई सोच के साथ योजनाएं पेश की हैं. बजट में ऑरेंज इकॉनमी, कंटेंट क्रिएटर्स, हेल्थ प्रोफेशनल्स और सर्विस सेक्टर को 2030 तक वैश्विक बाजार में 10 फीसदी हिस्सेदारी दिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इससे युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.सरकार ने मेडिकल टूरिज्म, खेलो इंडिया और स्पोर्ट्स इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ावा देने की बात कही है. माना जा रहा है कि इससे न सिर्फ खेल संस्कृति मजबूत होगी, बल्कि भारत खेल से जुड़े उद्योगों में भी बड़ी भूमिका निभा सकेगा. बजट में नए भारत की बढ़ती आकांक्षाओं को ध्यान में रखा गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी भी कर सकता है, जैसे उसने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी. सीओल का उदाहरण देते हुए बताया गया कि ओलंपिक के बाद किसी देश की अर्थव्यवस्था और वैश्विक पहचान कैसे बदल सकती है.