Union Budget 2026: आज कैसा होगा बजट ग्रीन एनर्जी EV और ट्रेड प्रोटेक्शन पर क्या होगा ऐलान

आज का दिन देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहद अहम है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने की तैयारियों में जुटे हैं.पंकज चौधरी पहले ही कर्तव्य भवन पहुंच चुके हैं, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भी जल्द वहां पहुंचने की उम्मीद है.बजट से पहले वित्त मंत्रालय ने अलग-अलग मंत्रालयों और सेक्टर्स के साथ व्यापक बातचीत की है, ताकि जमीनी जरूरतों को समझकर फैसले लिए जा सकें. माना जा रहा है कि इस बार का बजट कई मायनों में खास हो सकता है. सूत्रों के अनुसार बजट में 2047 के विज़न को ध्यान में रखते हुए लंबी अवधि की योजनाओं पर फोकस रहेगा. इसके साथ ही ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स, और व्यापारिक सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जा सकती है. बदलते वैश्विक हालात, अंतरराष्ट्रीय व्यापार में हो रही अनियमितताओं और अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के असर को भी बजट में ध्यान में रखा जाएगा.

Union Budget 2026: आज कैसा होगा बजट ग्रीन एनर्जी EV और ट्रेड प्रोटेक्शन पर क्या होगा ऐलान