ऐसा लगा मानों बादल फट गया हो! हनुमान झरने से बह गए 5 युवक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ठाणे जिले के शहापुर तहसील के डोळखांब के पास हनुमान झरने पर पिकनिक मनाने गए युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया. हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी और ऐसा ऐसा लगा मानों बादल फट गया हो. इसके बाद तेज रफ्तार से आया पानी पांच युवकों को अपने साथ बहा कर ले गया. स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. कुछ देर की कवायद के बाद आकाश महेंद्र देशमुख नामक युवक का शव भी बरामद कर लिया गया. दिनेश मेंडलकर नामक युवक की तलाश अभी भी जारी है. अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल रोक दिया गया है. सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा.